ऊधम सिंह नगर

मुहर्रम को लेकर रुद्रपुर में विशेष यातायात व्यवस्था, 26 जून को लागू रहेगा रूट डायवर्जन

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जनपद पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात प्रबंध किए हैं। 26 जून 2026 को रुद्रपुर शहर में निकलने वाले मुहर्रम जुलूस के दौरान सुबह 11 बजे से जुलूस समाप्ति तक विशेष रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा।पुलिस के अनुसार दिल्ली, मुरादाबाद और रामपुर की ओर से आने वाले वाहन, जो काशीपुर, हरिद्वार, सितारगंज, खटीमा, नैनीताल तथा अन्य पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाएंगे, उन्हें रामपुर बॉर्डर से रिंग रोड के माध्यम से भेजा जाएगा हरिद्वार और काशीपुर की ओर से आने वाले वाहन रामपुर, बरेली, सितारगंज, खटीमा, नैनीताल एवं अन्य पर्वतीय जनपदों की ओर जाने के लिए एमेनिटी स्कूल के पास स्थित फ्लाईओवर से रिंग रोड का उपयोग करेंगे।

खटीमा, सितारगंज और किच्छा की ओर से आने वाले वाहन, जो रामपुर, मुरादाबाद, दिल्ली अथवा काशीपुर-हरिद्वार की ओर जाएंगे, उन्हें राधा स्वामी सत्संग के निकट स्थित फ्लाईओवर से रिंग रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा वहीं नैनीताल और हल्द्वानी की ओर से आने वाले वाहन काशीपुर, हरिद्वार, देहरादून, रामपुर, मुरादाबाद, बरेली और दिल्ली की ओर जाने के लिए पार्ले चौक से रिंग रोड का उपयोग करेंगे।

पुलिस ने बताया कि जुलूस के दौरान यातायात दबाव और जुलूस की स्थिति के अनुसार स्थानीय नागरिकों के वाहनों को भी आवश्यकता पड़ने पर कुछ समय के लिए वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा सकता है। इसके अलावा मुहर्रम के दौरान रुद्रपुर शहर में सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

उधम सिंह नगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले निर्धारित डायवर्जन प्लान की जानकारी अवश्य लें, रिंग रोड का उपयोग करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।।

error: Content is protected !!
Call Now Button