ठाकुरनगर में कांग्रेस की नुक्कड़ सभा, एकजुटता और जनहित के मुद्दों पर जोर
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। वार्ड नंबर 10 ठाकुरनगर में कांग्रेस पार्टी की ओर से एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी एवं पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता पर बल दिया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में जनहित से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से नहीं सुना जा रहा है और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रशासन सरकार के दबाव में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हो चुकी है और बदलाव की ओर देख रही है।
वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में बदलाव लाने की क्षमता केवल कांग्रेस के पास है और आने वाला समय कांग्रेस का होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद और मनमुटाव भुलाकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का समर्पित सिपाही है और उसे पार्टी की रीति-नीति को आम जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ जनता की समस्याओं के समाधान के लिए भी प्रयासरत रहना चाहिए।
कार्यक्रम में विकास मलिक, वार्ड अध्यक्ष जय तरफदार, अभिमन्यु साना, रणजीत तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोनिका ढाली, बंगाली कल्याण समिति अध्यक्ष अर्जुन विश्वास, उमा सरकार, जतिन साना, जगदीश दास, आशुतोष, चिरंजीत, दिवाकर, देवदास सरकार, सुभद्रा पाल, अनूप पाल, आरती पाल, गीता सरकार, अंबर मंडल, ललित बिष्ट, आनंद शर्मा, देवेंद्र स्वर्णकार, रामपदो मंडल, रमन विश्वास, राजकुमार सागर, विकास कुमार, सुरेंद्र पाल, आशु विश्वास, प्रशांत मंडल, तुषार मंडल, रोहित सरकार सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।।

