अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रुद्रपुर में भव्य योग कार्यक्रम, सैकड़ों योग साधकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय योग संस्थान, रुद्रपुर जिला द्वारा दिव्य शक्ति मंदिर, एलायंस कॉलोनी में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रुद्रपुर एवं आसपास के विभिन्न योग केंद्रों से बड़ी संख्या में योग साधकों ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया कार्यक्र
म का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ हुआ। डॉ. श्रीमती कमला सिंह ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जबकि कार्यक्रम का संचालन जिला प्रधान रमेश चंद्र गंगवार ने किया।
योग विशेषज्ञों ने आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित सामान्य योग प्रोटोकॉल के तहत विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान क्रियाओं का अभ्यास कराया। साथ ही योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की जानकारी दी गई योगासनों का प्रदर्शन चौधरी महावीर सिंह, श्रीमती ललिता रावत, सुरेश अग्रवाल, श्रीमती नीलम अग्रवाल और डॉ. रेखा यादव ने किया। ध्यान सत्र का संचालन श्रीमती मंजुल गंगवार तथा प्राणायाम का अभ्यास क्षेत्रीय प्रधान बी.एस. त्रिपाठी ने कराया।
“स्वस्थ वृद्धावस्था” विषय पर अपने संबोधन में चौधरी महावीर सिंह ने योग को स्वस्थ, संतुलित एवं तनावमुक्त जीवन का आधार बताया इसी क्रम में आवास विकास, किच्छा में भारतीय योग संस्थान उत्तराखंड के मंत्री मोहनलाल बिरवानी के नेतृत्व में भी योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं संस्थान के पदाधिकारियों ने पंतनगर एयरपोर्ट, इमामी, नील मेटल एवं मेटल मैन इंडस्ट्रीज, सिडकुल पंतनगर में आयोजित योग कार्यक्रमों में सहभागिता कर योग साधना कराई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर जिला प्रधान रमेश चंद्र गंगवार, क्षेत्रीय प्रधान बी.एस. त्रिपाठी, विपिन कुमार शर्मा एवं भूपाल सिंह नेगी ने सभी योग साधकों, प्रशिक्षकों एवं आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए योग को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।।

