मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल ने VPD एवं AFP सर्वेलेंस को सुदृढ़ बनाने पर दिया जोर
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल ने VPD एवं AFP सर्वेलेंस को सुदृढ़ बनाने पर दिया जोर
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
WHO की कार्यशाला में मीजल्स, रूबेला, डिफ्थीरिया एवं पोलियो सर्वेलेंस की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
रुद्रपुर, 12 जून। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के तत्वावधान में गुरुवार को कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, उधम सिंह नगर के सभागार में वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज (VPD) एवं एक्यूट फ्लेसिड पैरालिसिस (AFP) की सर्वेलेंस विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य टीकाकरण से रोकी जा सकने वाली बीमारियों एवं पोलियो सर्वेलेंस को और अधिक प्रभावी बनाना था।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जनपद में मीजल्स, रूबेला, डिफ्थीरिया, परट्यूसिस सहित अन्य VPD मामलों की रिपोर्टिंग एवं सैंपलिंग की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सर्वेलेंस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
सर्वेलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ. मीनाक्षी सुमन ने आगामी पोलियो अभियान के माइक्रोप्लान एवं आवश्यक प्रपत्रों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अभियान की तैयारियों की जानकारी दी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पारस गुप्ता ने AFP मामलों के क्लीनिकल परीक्षण विषय पर प्रस्तुति देते हुए रोग की पहचान, जांच एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डी.पी. सिंह, डॉ. एस.पी. सिंह, जनपद के सभी ब्लॉकों से आए चिकित्सा अधीक्षक, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (BPM), ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर (BCM) तथा टीकाकरण स्टाफ मौजूद रहे मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल ने कहा कि यह कार्यशाला VPD एवं पोलियो सर्वेलेंस को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का उपयोग कर जनपद में सर्वेलेंस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।।

