ऊधम सिंह नगर

विश्व साइकिल दिवस पर रुद्रपुर में निकली साइकिल रैली, डीएम ने किया ‘जल उत्सव सप्ताह’ का शुभारंभ

विश्व साइकिल दिवस पर रुद्रपुर में निकली साइकिल रैली, डीएम ने किया ‘जल उत्सव सप्ताह’ का शुभारंभ

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर। स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन अथॉरिटी (SARRA) के तत्वावधान में विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर खेल विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के सहयोग से मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में साइकिल रैली एवं रेस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने 1 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित होने वाले ‘जल उत्सव सप्ताह’ का भी शुभारंभ किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि जल स्रोतों का संरक्षण वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में जनसहभागिता की अहम भूमिका है। उन्होंने नागरिकों से पानी का अनावश्यक दुरुपयोग न करने, नदियों एवं अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।उन्होंने कहा कि जल उत्सव सप्ताह के दौरान आमजन को जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही प्रतिभागियों को जल संरक्षण एवं संवर्द्धन का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम में कुल 235 प्रतिभागी उपस्थित रहे, जिनमें से 200 प्रतिभागियों ने साइकिल रेस में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 6 बालक एवं 6 बालिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया बालक वर्ग में अपूर्व बिष्ट ने प्रथम, देव समजदार ने द्वितीय तथा वेदान्स ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में पल्लवी प्रथम, नीलम द्वितीय एवं साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा 3 बालक एवं 3 बालिकाओं को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी नगर, मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज कुमार शुक्ल, सदस्य सचिव सारा एवं अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई सुशील कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button