Tuesday, September 1, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

खेत बचाओ अभियान: संतुलित उर्वरक और ऑर्गेनिक खेती अपनाने का आह्वान

खेत बचाओ अभियान: संतुलित उर्वरक और ऑर्गेनिक खेती अपनाने का आह्वान

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। जिला सभागार में आयोजित “खेत बचाओ अभियान” कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने किसानों से संतुलित उर्वरक उपयोग और जैविक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान करते हुए कहा कि मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए गोबर खाद और हरी खाद का अधिकाधिक प्रयोग किया जाना चाहिए अजय मौर्य ने कहा कि अत्यधिक रासायनिक उर्वरकों के उपयोग से मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होती है, साथ ही अनाज और सब्जियों के माध्यम से मानव स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप किसानों को ऑर्गेनिक खेती की ओर बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जैविक खेती से बेहतर उत्पादन प्राप्त होने के साथ स्वास्थ्य पर भी कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीकेएस यादव ने बताया कि “खेत बचाओ अभियान” के तहत 1 जून से 30 जून तक जनपद के सभी विकास खंडों में जनजागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने किसानों को सलाह दी कि उर्वरकों और दवाइयों का उपयोग मिट्टी परीक्षण के आधार पर ही करें, जिससे भूमि की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहे कार्यक्रम में पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के उपयोग तथा उनके दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य और राशन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिला पंचायत सदस्य सूरज नारायण, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीकेएस यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष जोशी, मुख्य उद्यान अधिकारी सतीश कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button