ट्यूशन पढ़ने जा रहे बच्चों से अभद्रता करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने किया चालान
ट्यूशन पढ़ने जा रहे बच्चों से अभद्रता करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने किया चालान
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
ऊधम सिंह नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार 26 मई 2026 को चौकी आवास विकास क्षेत्र में शांति व्यवस्था ड्यूटी और वाहन चेकिंग के दौरान स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। लोगों ने बताया कि उक्त युवक राह चलते ट्यूशन पढ़ने जा रहे बच्चों को परेशान कर रहा था और सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार कर रहा था।
पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किए जाने के बावजूद युवक आक्रामक हो गया तथा हाथापाई और शांति भंग करने पर आमादा हो गया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान सोनू विश्वास पुत्र विनय विश्वास निवासी रविन्द्रनगर वार्ड नंबर-37, थाना ट्रांजिट कैम्प, जनपद ऊधम सिंह नगर, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 125/126/135(3) बीएनएसएस के तहत चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र आर्या एवं कांस्टेबल चन्दन सिंह शामिल रहे।।

