Wednesday, October 14, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर : द मेडिसिटी हॉस्पिटल बंद होने की खबरें भ्रामक, प्रबंधन ने जारी किया आधिकारिक स्पष्टीकरण

रुद्रपुर : द मेडिसिटी हॉस्पिटल बंद होने की खबरें भ्रामक, प्रबंधन ने जारी किया आधिकारिक स्पष्टीकरणसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर में द मेडिसिटी हॉस्पिटल को लेकर सोशल मीडिया और कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चल रही बंद होने की खबरों को अस्पताल प्रबंधन ने पूरी तरह भ्रामक बताया है। अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अस्पताल पहले की तरह सुचारु रूप से संचालित हो रहा है और मरीजों को सभी स्वास्थ्य सेवाएं लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार द मेडिसिटी हॉस्पिटल का संचालन पूर्व की भांति जारी रहेगा। अस्पताल का ढांचा, नाम और मरीजों के प्रति सेवाएं पूरी तरह यथावत रहेंगी। साथ ही यह भी बताया गया कि उत्तर भारत की बड़ी हॉस्पिटल चेन “पार्क ग्रुप” ने अस्पताल में रणनीतिक निवेश (Strategic Acquisition) किया है, जिसका उद्देश्य अस्पताल को और अधिक आधुनिक एवं विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं से सशक्त बनाना है।

प्रबंधन ने जानकारी दी कि आने वाले समय में अस्पताल में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। वर्तमान 200 बेड क्षमता को बढ़ाकर 350 बेड तक किया जाएगा। इसके अलावा कई नई अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं शुरू करने की योजना है।

अस्पताल में भविष्य में शुरू होने वाली प्रमुख सुविधाओं में लिवर ट्रांसप्लांट, किडनी ट्रांसप्लांट, एडवांस कैंसर केयर एवं ऑन्कोलॉजी विभाग, रेडिएशन थेरेपी, स्टेम सेल थेरेपी, जीन थेरेपी और एडवांस कार्डियक एवं न्यूरो सर्जरी इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस विस्तार से रुद्रपुर समेत पूरे कुमाऊं क्षेत्र के मरीजों को दिल्ली और अन्य महानगरों की बजाय स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

प्रबंधन ने मीडिया संस्थानों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट और भ्रामक खबरों से बचें तथा आधिकारिक जानकारी को प्राथमिकता दें।।

error: Content is protected !!
Call Now Button