ऊधम सिंह नगर

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात, जनसमस्याएं भी सुनीं

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात, जनसमस्याएं भी सुनींसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

 खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पंजाबी कॉलोनी में स्वर्गीय विवेक रघुवंशी, टनकपुर रोड अमाऊं में स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह चुफाल तथा वार्ड नंबर-16 अमाऊं, राजेंद्र नगर निवासी स्वर्गीय प्रकाश रावत के आवास पर पहुंचकर उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में सरकार और पूरा प्रदेश शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने टीडीसी अस्थायी हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, मेयर विकास शर्मा, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, नंदन सिंह खरायत, रनदीप पोखरिया, भवानी भंडारी, सतीश भट्ट, नवीन बोरा, महामंत्री रमेश जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button