ऊधम सिंह नगर

75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोपी को जसपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के आरोपी को जसपुर पुलिस ने किया गिरफ्तारसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

जसपुर। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों पर लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में जसपुर पुलिस ने 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म और मारपीट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार 24 मई 2026 को पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली जसपुर में तहरीर देकर बताया कि 23 मई की शाम बुजुर्ग महिला रोज की तरह जानवर चराने गई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट कर गलत काम करने का प्रयास किया। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

तहरीर के आधार पर कोतवाली जसपुर में एफआईआर संख्या 196/2026 धारा 62, 64(1) और 115(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और सुरागरसी की गई।

विवेचना के दौरान महिला उपनिरीक्षक रूचिका चौहान ने पीड़िता से विस्तृत पूछताछ की, जिसमें पीड़िता ने दुष्कर्म होने की बात बताई। इसके बाद मुकदमे में दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई गईं। जांच में सामने आए साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी कक्का सिंह उर्फ भजन सिंह पुत्र कपूर सिंह निवासी गोरा फॉर्म हल्दुवाशाहू थाना कुण्डा को 26 मई 2026 को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में हल्द्वानी उपकारागार भेज दिया गया।।

error: Content is protected !!
Call Now Button