Tuesday, June 30, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी बड़ी सौगात, 25 नए हैंडपंपों हेतु ₹89.54 लाख स्वीकृत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत को दी बड़ी सौगात, 25 नए हैंडपंपों हेतु ₹89.54 लाख स्वीकृतसौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने जनपद में 25 नए इंडिया मार्क-II हैंडपंपों की स्थापना हेतु ₹89.54 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
राज्य सेक्टर (ग्रामीण) कार्यक्रम के अंतर्गत स्वीकृत इस योजना के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रथम किश्त के रूप में ₹53.72 लाख की धनराशि भी जारी कर दी गई है। इस योजना के क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी और स्थानीय स्तर पर स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि हैंडपंपों की स्थापना हेतु स्थलों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। प्राथमिकता ऐसे सार्वजनिक स्थलों को दी जाएगी, जहां अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक प्रस्तावित स्थल की जीआईएस (GIS) मैपिंग अनिवार्य रूप से कराई जाएगी, जिससे कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी चयनित स्थल पर ड्राई बोर की स्थिति उत्पन्न होती है तो तत्काल वैकल्पिक स्थल का चयन कर समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा कराया जाएगा, ताकि आमजन को बिना किसी बाधा के योजना का लाभ मिल सके।।

error: Content is protected !!
Call Now Button