Thursday, May 14, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, महिलाओं ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, महिलाओं ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहा

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के विवेकनगर में रहने वाली महिलाओं ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, अभद्रता करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा बनी हुई है। एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में महिलाओं ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले दीपक राठौर, रवि राठौर, बादल राठौर, पुष्करण राजपाल समेत कुछ अन्य लोग लंबे समय से उनसे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि उक्त लोग आए दिन बेवजह विवाद करते हैं, गाली-गलौज करते हैं और डराने-धमकाने का प्रयास करते रहते हैं। महिलाओं का कहना है कि कई बार समझाने के बावजूद आरोपियों की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया।पीड़ित पक्ष के अनुसार 8 मई 2026 की रात करीब 12 बजे आरोपी एक राय होकर उनके घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिलाओं ने आरोप लगाया कि इस दौरान आरोपियों ने जमकर अभद्रता की और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद परिवार के लोग काफी भयभीत हो गए शिकायत में यह भी कहा गया है कि 13 मई 2026 की रात को भी इसी प्रकार की घटना सामने आई। आरोप है कि उस समय घर में एक महिला अकेली मौजूद थी, जिसका फायदा उठाते हुए आरोपी जबरन घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा और घर से भाग गए।महिलाओं का यह भी आरोप है कि आरोपी तलवार और तमंचा दिखाकर लगातार डराने-धमकाने का प्रयास करते हैं, जिससे पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने और आरोपियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पीड़ित महिलाओं ने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ी घटना घट सकती है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने की अपील की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जाएगी और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।।

error: Content is protected !!
Call Now Button