मानसून से पहले एनएच-09 के सभी कार्य पूरे करने के निर्देश, डीएम मनीष कुमार ने की समीक्षा बैठक
मानसून से पहले एनएच-09 के सभी कार्य पूरे करने के निर्देश, डीएम मनीष कुमार ने की समीक्षा बैठक
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
चम्पावत, 10 मई 2026। जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनपद स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-09 से संबंधित कार्यों एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मानसून से पूर्व राजमार्ग से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे कलमठ सुधारीकरण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि मार्ग पर मौजूद सभी गड्ढों को प्राथमिकता के आधार पर भरकर सड़क को सुरक्षित और सुगम बनाया जाए।
उन्होंने बस्तिया, कोट अमोड़ी, स्वाला सहित अन्य संवेदनशील स्थलों पर सड़क सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही राजमार्ग किनारे झाड़ी कटान और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मानसून के दौरान जलभराव जैसी समस्याओं से बचा जा सके डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े सभी सहायक अभियंताओं एवं कनिष्ठ अभियंताओं को नियमित साइट निरीक्षण कर मार्ग की सुचारु व्यवस्था, कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की निगरानी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि मानसून शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े बैठक में यूयूएसडीए को नगर क्षेत्र में संचालित पेयजल लाइन निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान आमजन की आवाजाही और दैनिक जीवन प्रभावित न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी विपिन पंत, नीतू डागर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।।

