Tuesday, September 22, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

बारिश के बीच डीएम ने स्वाला क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और यातायात प्रबंधन पर दिया जोर

बारिश के बीच डीएम ने स्वाला क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और यातायात प्रबंधन पर दिया जोर

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

स्वाला क्षेत्र में चल रहे सड़क चौड़ीकरण एवं सुधार कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बारिश के बीच स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और यातायात प्रबंधन व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति, तकनीकी मानकों और सुरक्षा उपायों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों को निर्धारित समयसीमा में तेज गति से पूरा किया जाए।उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता और तय मानकों के अनुरूप होना चाहिए, ताकि आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान किसी भी स्थिति में मार्ग अवरुद्ध नहीं होना चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने पहाड़ी (हिल साइड) क्षेत्र में बेंच निर्माण और डाउन साइड में सुरक्षा दीवार (सेफ्टी वॉल) का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, जिससे सड़क की मजबूती और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button