ऊधम सिंह नगर

शिवनगर में सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार, 2 मई को संकीर्तन महोत्सव 1 मई को निकलेगी भव्य निशान यात्रा

शिवनगर में सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार, 2 मई को संकीर्तन महोत्सव

1 मई को निकलेगी भव्य निशान यात्रा

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। श्री खाटू श्याम सेवा समिति शिवनगर के तत्वावधान में 2 मई को इंडियन पब्लिक स्कूल, शिवनगर परिसर में तृतीय भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सिटी क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल एवं समिति पदाधिकारियों ने विस्तृत जानकारी साझा की।पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि महोत्सव से एक दिन पूर्व, 1 मई को भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ फुटबॉल ग्राउंड, ट्रांजिट कैंप से होगा, जो खाटू मंदिर गल्ला मंडी से होते हुए इंडियन पब्लिक स्कूल, ट्रांजिट कैंप में संपन्न होगी। यात्रा के दौरान श्याम भक्त पवित्र निशान लेकर जयकारों के साथ नगर भ्रमण करेंगे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग जाएगा।

2 मई को आयोजित संकीर्तन महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक संजू पागल, खुशबू राधा, नरेश सैनी और हिमांशु मारवाड़ी अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगे आयोजकों ने धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने और बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

पत्रकार वार्ता के दौरान संजीव गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, विकास बंसल, राजेश रस्तोगी, अनुज गंगवार, यीशु पाठक, सुनील जालिम, सोनू, सुनील चुग, राकेश शर्मा, शिवांग पाठक सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button