Wednesday, July 29, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत, दो आरोपी गिरफ्तार, एक किशोर हिरासत में

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक किशोर को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

जानकारी के मुताबिक, 24 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 10:30 बजे आजाद नगर क्षेत्र में एक किशोर का मोहल्ले के कुछ युवकों से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे बचकर वह अपने घर पहुंच गया।कुछ देर बाद आरोपी हथियारों से लैस होकर उसके घर के बाहर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए पथराव शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद सभी आरोपी जबरन घर में घुस गए और अंदर मौजूद लोगों के साथ मारपीट की। इसी दौरान एक युवक पर तमंचे से फायर कर दिया गया, जिससे वह घायल हो गया। घायल के हाथ और गले में छर्रे लगने की पुष्टि हुई है।घटना के आधार पर ट्रांजिट कैंप थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने 25 अप्रैल को कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—आशिष कुमार (21 वर्ष) और वंशु पाल (19 वर्ष)—को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक 16 वर्षीय किशोर को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button