Wednesday, July 29, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

अग्नि सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

मुख्य अग्निशमन अधिकारी, उधम सिंह नगर श्री ईशान कटारिया के निर्देशन में फायर सर्विस रुद्रपुर की टीम द्वारा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कार्यालय, रुद्रपुर में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी महोदय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (A) श्री मोहित कोठारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (E) श्री नवीन सिंह, परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सुप्याल, मनोज भंडारी, परिवहन सहायक निरीक्षक गणेश जोशी, देवेंद्र सिंह, परिवहन आरक्षी रवि, डिंपल सिंह, गौरव सिंह तथा परिवहन चालक पूरन सिंह बिष्ट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी महोदय ने अपने विचार साझा करते हुए परिवहन विभाग के चालकों एवं परिचालकों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की फायर स्टेशन रुद्रपुर की टीम द्वारा आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों की जानकारी दी गई तथा सभी प्रतिभागियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।।

error: Content is protected !!
Call Now Button