ऊधम सिंह नगर

“कल शिकायत, आज समाधान: अंजली को मिला जीजीआईसी लोहाघाट में प्रवेश” “जिलाधिकारी की तत्परता से दिव्यांग बालिका को मिला शिक्षा का अधिकार”

“कल शिकायत, आज समाधान: अंजली को मिला जीजीआईसी लोहाघाट में प्रवेश”
“जिलाधिकारी की तत्परता से दिव्यांग बालिका को मिला शिक्षा का अधिकार”

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

चम्पावत जनपद में जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम अब त्वरित और प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। “आज शिकायत, आज समाधान” की कार्यसंस्कृति को धरातल पर उतारते हुए प्रशासन ने एक संवेदनशील मामले में सराहनीय पहल की है।विगत दिवस आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ग्राम फोर्ती, लोहाघाट निवासी श्रीमती शोभा सुतेड़ी ने अपनी पुत्री अंजली सुतेड़ी के संबंध में एक भावुक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया उन्होंने बताया कि अंजली जन्म से 40 प्रतिशत दिव्यांग है, जिसके कारण उसे विद्यालय में प्रवेश लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था विद्यालय में प्रवेश न होने से उसकी शिक्षा बाधित हो रही थी, साथ ही मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता के लिए आवश्यक स्कूल में नामांकन भी संभव नहीं हो पा रहा था।मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए परिणामस्वरूप, मात्र एक दिन के भीतर अंजली का प्रवेश राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (GGIC) लोहाघाट में सुनिश्चित कर दिया गया इसके साथ ही, बालिका को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिल सके, इसके लिए आवश्यक औपचारिकताएं भी शीघ्र पूरी कर दी गईं।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता मिलन में प्राप्त संवेदनशील शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

error: Content is protected !!
Call Now Button