ऊधम सिंह नगर

पंतनगर वेटरनरी हॉस्पिटल में जिला टीम का निरीक्षण, 2 अल्ट्रासाउंड मशीनें सील, व्यवस्थाएं संतोषजनक

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

पंतनगर। जी.बी. पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के वेटरनरी हॉस्पिटल में आज जिला स्तरीय टीम ने सघन निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में मौजूद 6 पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीनों में से 2 मशीनें पुरानी और अनुपयोगी पाई गईं, जिन्हें टीम ने तत्काल प्रभाव से सील कर दिया, जबकि शेष 4 मशीनें सुचारू रूप से संचालित मिलीं।टीम ने मेडिसिन, सर्जरी और ऑब्स एंड गायनी विभाग का बारीकी से निरीक्षण किया और अल्ट्रासाउंड मशीनों के उपयोग की प्रक्रिया सहित पशु उपचार व्यवस्था का गहन परीक्षण किया। जांच में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, जिससे अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भरोसा कायम रहा।

निरीक्षण के दौरान विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश भट्ट ने टीम को विस्तृत जानकारी देते हुए पूरा सहयोग दिया। टीम में जिला नोडल अधिकारी डॉ. एस. पी. सिंह, जिला समन्वयक प्रदीप महर, गोपाल आर्य समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि इस तरह के नियमित निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता हर स्तर पर सुनिश्चित की जा सके।।

error: Content is protected !!
Call Now Button