रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान आयोजित
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत आज डिग्री कॉलेज रुद्रपुर में जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मानव श्रृंखला बनाकर नारी सशक्तिकरण के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं के सम्मान, अधिकार और उनकी भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाना रहा। इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा धीरेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा नवजोत सिंह सहित रचित सिंह, रोहित भट्ट, आदेश भारद्वाज, मनीष गोस्वामी, अशोक नेगी, मयंक माटा, संजय कुमार व सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित सभी लोगों को अभियान के महत्व के बारे में जागरूक किया और अधिक से अधिक लोगों को इससे जुड़ने के लिए प्रेरित किया कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण के इस संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।।
#नारीशक्ति_वंदन #युवा_मोर्चा #नारी_सशक्तिकरण

