Thursday, July 30, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता क्षेत्र में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, तीन अवैध भट्टियां ध्वस्त

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

खटीमा/नानकमत्ता। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी टीम खटीमा ने नानकमत्ता क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने बिछुआ गांव के पास नाले पर संचालित हो रही तीन अवैध शराब भट्टियों को नष्ट कर दिया।कार्रवाई के दौरान आसपास के क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान भी चलाया गया, जिसमें लगभग 95 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई इसके अलावा मौके पर ही करीब 4500 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त अभियान जारी रहेगा।।

error: Content is protected !!
Call Now Button