ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवेश शुरू, 33 सीटें खाली

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी ऊधमसिंह नगर ने जानकारी दी है कि समाज कल्याण विभाग उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, रुद्रपुर में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 से 5 तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रवेश उत्तराखण्ड के निवासी अनुसूचित जाति के बालकों के लिए है, जिसमें बीपीएल परिवार के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी।

विद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्रों को कॉपी, किताबें, स्टेशनरी, बैग, ड्रेस के साथ-साथ छात्रावास में रहने की सुविधा, बैड-बिस्तर, भोजन एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं तथा खेलकूद की सुविधाएं राज्य सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।प्रवेश प्रक्रिया “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर की जा रही है। वर्तमान में विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं में कुल 33 सीटें रिक्त हैं।
इच्छुक अभिभावक 15 अप्रैल 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, ब्लॉक कार्यालय के निकट, रुद्रपुर पहुंचकर संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8077764502, 9897431276 और 9068155066 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी से भी अनुरोध किया है कि इस सूचना को विभिन्न समाचार पत्रों में निःशुल्क प्रकाशित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी इसका लाभ उठा सकें।।

error: Content is protected !!
Call Now Button