Wednesday, September 30, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर में परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान, 80 वाहनों के चालान, 26 सीज

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार परिवहन विभाग की टीम द्वारा रुद्रपुर, सिडकुल, किच्छा, खटीमा और सितारगंज क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान दिनांक 01 अप्रैल 2025 एवं 02 अप्रैल 2026 को संचालित किया गया सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री नवीन सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की गई। टीम ने कुल 80 वाहनों का चालान किया, जबकि 26 वाहनों को सीज किया गया।

सीज किए गए वाहनों में 6 ओवरलोड वाहन बिना लाइसेंस के पाए गए। इसके अलावा एक जेसीबी बिना टैक्स एवं बिना फिटनेस, एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना फिटनेस, बिना परमिट एवं व्यावसायिक उपयोग में संचालित होती मिली। साथ ही 3 टेंपो बिना फिटनेस और अन्य कई वाहन बिना टैक्स, बिना फिटनेस एवं बिना परमिट के संचालन में पाए गए।
अन्य वाहनों के खिलाफ बिना टैक्स, प्रदूषण प्रमाण पत्र के अभाव, ओवरस्पीडिंग और बिना हेलमेट जैसे विभिन्न उल्लंघनों में चालान की कार्रवाई की गई।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री नवीन सिंह ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि बिना फिटनेस, बिना टैक्स और ओवरलोडिंग के साथ वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।
इस अभियान में परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सुप्याल, मनोज एस भंडारी, सहायक निरीक्षक महेंद्र सिंह बोरा, गणेश जोशी, देवेंद्र सिंह, परिवहन आरक्षी रवि, डिंपल सिंह, गौरव सिंह एवं चालक पूरन सिंह बिष्ट भी शामिल रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button