ऊधम सिंह नगर

खटीमा में पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में कुमायूं युवा प्रेस क्लब का प्रदर्शन, डीएम से की कार्रवाई की मांग

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रूद्रपुर। खटीमा में रसोई गैस की किल्लत से जुड़ी खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में कुमायूं युवा प्रेस क्लब ने कड़ा विरोध जताते हुए इसे पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया है।क्लब के केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर को संबोधित ज्ञापन में कहा कि पत्रकार दीपक फुलेरा के खिलाफ पुलिस द्वारा राजनीतिक दबाव में मुकदमा दर्ज किया गया है, जो कि निंदनीय है। उन्होंने कहा कि एक पत्रकार का दायित्व जनहित के मुद्दों को उजागर करना होता है, लेकिन इस तरह की कार्रवाई से पत्रकारों को डराने और सच सामने आने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।कुमायूं युवा प्रेस क्लब ने अपने ज्ञापन में मांग की है कि पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। साथ ही पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की भी मांग उठाई गई है, ताकि भविष्य में किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न न हो।

केंद्रीय महामंत्री हरविंदर सिंह चावला ने भी इस कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “यदि जनहित से जुड़ी खबरों पर इस तरह मुकदमे दर्ज किए जाएंगे तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है। पत्रकारों को दबाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।”

क्लब के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करते हुए इस मामले में उचित और न्यायसंगत कदम उठाएगा।

वरिष्ठ पत्रकार रूपेश कुमार ने कहा कि “जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाना पत्रकार का मूल कर्तव्य है। यदि किसी खबर के कारण पत्रकारों पर मुकदमे दर्ज किए जाते हैं, तो यह न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए भी चिंताजनक संकेत है। प्रशासन को चाहिए कि वह निष्पक्षता के साथ पूरे मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाए और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

ज्ञापन देने वालों में इस दौरान क्लब के केंद्रीय अध्यक्ष सौरभ गंगवार,केन्द्रीय महामंत्री हरविंद सिंह चावल,महानगर संरक्षक बरजीत सिंह,महानगर अध्यक्ष भानु चुग,महानगर महामंत्रीअभिषेक शर्मा,महानगर उप सचिव विजय गुप्ता,उप सचिव रामपाल सिंह,महानगर सोशल मीडिया प्रभारी आकाश गंगवार,वरिष्ठ पत्रकार रूपेश कुमार,असलम कोहरा,मुकेश कुमार,जमील अहमद,उस्मान अली,मोहम्मद रजा,अंकुर चुग,रवि कुमार अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।।

 

error: Content is protected !!
Call Now Button