सुहागरात पर बवाल: दुल्हन ने पति को मारा थप्पड़, अगले दिन पंचायत में बढ़ा विवाद, दूल्हा घायल
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के कुछ ही घंटों बाद खुशियों का माहौल विवाद और हिंसा में बदल गया। सुहागरात के दौरान शुरू हुआ विवाद अगले दिन पंचायत तक पहुंचा और अंततः मारपीट में बदल गया, जिसमें दूल्हा घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीनगर निवासी कन्हैया कश्यप की शादी 29 मार्च को उत्तराखंड के किच्छा में आर्य समाज के माध्यम से दरऊ गांव की युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद सोमवार को दुल्हन की विदाई हुई और घर में खुशी का माहौल था।
बताया जा रहा है कि रात में जब दूल्हा-दुल्हन को कमरे में भेजा गया, तो कुछ ही देर में अंदर से विवाद की आवाजें आने लगीं परिजनों के दरवाजा खोलने पर स्थिति तनावपूर्ण पाई गई दूल्हे का आरोप है कि दुल्हन ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया और किसी अन्य युवक से संबंध होने की बात कही। इसी दौरान गुस्से में दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ मार दिए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी अगले दिन दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास किए गए और पंचायत भी बुलाई गई पंचायत के दौरान भी दुल्हन ने दूल्हे के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हो गया हालांकि, विवाद यहीं नहीं थमा। किसी बात को लेकर तनाव फिर बढ़ गया और दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं, घटना के बाद दुल्हन अपने मायके लौट गई। थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।।

