नानकमत्ता साहिब स्थित आपदा राहत दल का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
नानकमत्ता साहिब दिनांक 31 मार्च 2026 को 31वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक श्री देवेंद्र पींचा द्वारा आपदा राहत ई-दल पोस्ट मुख्यालय, नानकमत्ता साहिब का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभारी दलनायक से ड्यूटी संबंधी आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही दल के अभिलेखों, कोत, भोजनालय एवं जवानों के आवासीय व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।
सेनानायक ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों से उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को भी सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने के निर्देश दिए इस दौरान पूरे परिसर में साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया।।

