Friday, May 15, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने चैती मेला कोष से मां बाल सुंदरी मंदिर के सौंदर्यीकरण की घोषणा की

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और शांति की कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया और प्रसिद्ध भजन गायक लखवीर सिंह लख्खा के भजनों का आनंद लिया।

मुख्यमंत्री ने चैती मेला कोष से मां बाल सुंदरी मंदिर के सौंदर्यीकरण और परिसर विकास की घोषणा की। उन्होंने मेले में आए श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह मेला केवल आयोजन नहीं, बल्कि लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मेले में स्थानीय उत्पादों के स्टॉल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां इसे और आकर्षक बनाती हैं। इससे क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।मुख्यमंत्री ने बताया कि काशीपुर क्षेत्र के विकास के लिए कई परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। 133 एकड़ में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया जा रहा है, जिसमें 16 औद्योगिक इकाइयों का आवंटन हो चुका है। काशीपुर-रामनगर मार्ग के चौड़ीकरण, मिनी बाईपास, परिवहन कार्यालय, ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक सहित कई योजनाएं संचालित हैं।

उन्होंने कहा कि लगभग 1950 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल, सीवरेज, सड़क और सीवेज ट्रीटमेंट के कार्य जारी हैं। साथ ही औद्योगिक हब और अरोमा पार्क जैसी परियोजनाएं स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगी। चैती मंदिर को मानसखंड कॉरिडोर से जोड़ने की योजना पर भी कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार पर कार्रवाई और युवाओं के रोजगार को लेकर सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं कार्यक्रम में मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button