Thursday, May 14, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

सीएम पुष्कर सिंह धामी की सौगात, डीएम मनीष कुमार की निगरानी में चम्पावत में धूनाघाट–रीठा साहिब मार्ग के डामरीकरण हेतु ₹161.40 लाख स्वीकृत

सीएम पुष्कर सिंह धामी की सौगात, डीएम मनीष कुमार की निगरानी में चम्पावत में धूनाघाट–रीठा साहिब मार्ग के डामरीकरण हेतु ₹161.40 लाख स्वीकृत

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार सीमांत क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में जनपद चम्पावत को एक बड़ी सौगात मिली है।विधानसभा क्षेत्र चम्पावत अंतर्गत धूनाघाट–भिंगराडा–रीठा साहिब मोटर मार्ग (SH-64) के किमी 168.00 से स्वामी अवधेशानन्द पब्लिक स्कूल तक सड़क के डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य को शासन से मंजूरी प्रदान की गई है। इस परियोजना के लिए ₹161.40 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

करीब 2.45 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा। इससे स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों तथा रीठा साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि परियोजना हेतु चालू वित्तीय वर्ष में प्रारंभिक धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई है। संबंधित अधिशासी अभियंता को कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर विशेष बल देते हुए कहा कि सभी तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही डंपिंग जोन से जुड़े प्रावधानों का अनुपालन करते हुए पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखा जाए, ताकि सड़क दीर्घकालिक रूप से सुरक्षित रह सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनपद के समग्र विकास के लिए प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है। इस महत्वपूर्ण मार्ग के सुदृढ़ीकरण से क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा आमजन को सुगम एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।।

error: Content is protected !!
Call Now Button