ऊधम सिंह नगर

सीएम पुष्कर सिंह धामी 31 मार्च को चंपावत दौरे पर, डीएम मनीष कुमार ने दी जानकारी—विकास कार्यों का निरीक्षण व जनसंवाद करेंगे

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

चंपावत। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 31 मार्च (मंगलवार) को जनपद चंपावत के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे और आमजन व जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद करेंगे।

जिलाधिकारी मनीष कुमार के अनुसार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रातः 10:30 बजे चंपावत हेलीपैड पर आगमन से शुरू होगा। इसके बाद वे 10:40 बजे साइंस सेंटर के लिए रवाना होंगे, जहाँ निर्माणाधीन साइंस सेंटर का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।पूर्वाह्न 11:10 बजे मुख्यमंत्री गांधी चौक पहुँचेंगे, जहाँ वे राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण करेंगे। इस अवसर पर वे वीर-वीरांगनाओं, नगरपालिका प्रतिनिधियों, व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से संवाद करेंगे तथा जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

इसके बाद दोपहर 12:20 बजे मुख्यमंत्री गौरलचौड़ मैदान स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित ‘SHE for STEM Uttarakhand (यूकॉस्ट)’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे मेधावी छात्राओं को सम्मानित करेंगे अपने दौरे के अंतिम चरण में मुख्यमंत्री मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा और कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।।

error: Content is protected !!
Call Now Button