31वीं वाहिनी पीएसी में मासिक सैनिक सम्मेलन आयोजित, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश
सौरभ गंगवार टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर स्थित 31वीं वाहिनी पीएसी परिसर में मंगलवार को मासिक सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता सेनानायक श्री देवेन्द्र पींचा ने की।
सम्मेलन के दौरान सभी दलनायकों ने अपने-अपने दल की कार्यस्थिति एवं कुशलता की जानकारी सेनानायक को दी। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनकी व्यक्तिगत, सामूहिक और विभागीय समस्याएं भी जानी गईं, जिनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
सेनानायक ने डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए ऑनलाइन पोर्टलों पर सक्रिय कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने तथा मादक पदार्थों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई सम्मेलन में उपसेनानायक श्री मिथिलेश सिंह, सहायक सेनानायक श्री तपेश कुमार चंद, शिविरपाल श्री राकेश माहरा सहित सभी दलों के दलनायक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।।

