31वीं वाहिनी पीएसी का आकस्मिक निरीक्षण, जवानों को अनुशासन व जनसेवा के दिए निर्देश
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर के सेनानायक श्री देवेन्द्र पींचा (IPS) द्वारा बुधवार, 18 मार्च 2026 को जनपद देहरादून में व्यवस्थापित पुलिस दलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सेनानायक ने दलनायक से ड्यूटी संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही उन्होंने दल के अभिलेखों, कोत, भोजनालय तथा जवानों के रहने की व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इसके बाद सेनानायक ने पुलिस जवानों से सीधे संवाद करते हुए उनकी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को सुना और कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान भी किया।
इस अवसर पर उन्होंने जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि कैम्प परिसर में साफ-सफाई बनाए रखें, ड्यूटी के दौरान उच्च स्तर का अनुशासन कायम रखें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। उन्होंने मादक पदार्थों से दूर रहने की भी सख्त हिदायत दी।
सेनानायक ने यह भी निर्देश दिए कि पुलिसकर्मी आमजन के साथ सदैव मधुर व्यवहार रखें तथा विशेष रूप से बुजुर्गों और महिलाओं की सहायता के लिए तत्पर रहें आकस्मिक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।।

