उधम सिंह नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 9 करोड़ से अधिक की धनराशि के साथ हजारों मामलों का निस्तारण
उधम सिंह नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत, 9 करोड़ से अधिक राशि के साथ हजारों मामलों का निस्तारण
राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़ी सफलता, उधम सिंह नगर में 9 करोड़ से अधिक का सेटलमेंट
लोक अदालत से मिला त्वरित न्याय, उधम सिंह नगर में 9 करोड़ से अधिक के मामलों का समझौता
21 पीठों में हुई सुनवाई, राष्ट्रीय लोक अदालत में हजारों मामलों का निपटारा
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, उधम सिंह नगर में 9 करोड़ से अधिक की धनराशि सेटल
जनपद उधम सिंह नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत, हजारों वादों का हुआ समाधान
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर/उधम सिंह नगर। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को जनपद उधम सिंह नगर के सभी न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री सिकन्द कुमार त्यागी ने की।
लोक अदालत का संचालन सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री योगेन्द्र कुमार सागर के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर मुख्यालय और बाह्य न्यायालयों को मिलाकर कुल 21 लोक अदालत पीठों का गठन किया गया, जिनमें विभिन्न न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
लोक अदालत की पीठों में प्रमुख रूप से श्रीमती मीना देउपा, श्रीमती अनिता गुंजियाल, श्रीमती गुंजन सिंह, श्री जयेंद्र सिंह, श्री हेमंत सिंह, श्री नीरज कुमार, श्री रिजवान अंसारी, श्री शंभुनाथ, श्री मनोज गर्व्याल, श्री धर्मेन्द्र शाह, श्रीमती पूनम तोड़ी, सुश्री आयशा फरहीन, सुश्री सृष्टि बनियाल, सुश्री तृचा रावत, श्री प्रकाश चंद, श्रीमती सुमन भंडारी, सुश्री जहाँ आरा अंसारी, सुश्री रुचिका नरूला तथा श्री कृष्टीका गुंज्याल सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने मामलों का निस्तारण कराया।
लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर के 3339 मामलों को चिन्हित किया गया था, जिनमें से सभी 3339 मामलों का आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण करते हुए करीब ₹5,65,80,932 की धनराशि सेटल की गई। वहीं विभिन्न न्यायालयों में लंबित 5744 मामलों का भी निस्तारण किया गया, जिनमें लगभग ₹10,39,11,559 की धनराशि का सेटलमेंट कराया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में वादकारियों, अधिवक्ताओं और आमजन की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। साथ ही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री योगेन्द्र कुमार सागर द्वारा उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और वादकारियों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी कराई गई।
लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराया गया तथा न्यायालयों में लंबित मामलों के निस्तारण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।।

