SSP अजय गणपति के नेतृत्व में ऊधमसिंहनगर पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया होली का पर्व
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
ऊधमसिंहनगर जनपद में होली का पावन पर्व इस वर्ष हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति के कुशल नेतृत्व और सटीक रणनीति के चलते पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही
होली के दौरान SSP अजय गणपति स्वयं क्षेत्र में मौजूद रहे और विभिन्न इलाकों का निरीक्षण करते हुए पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते रहे। उनकी सक्रिय मौजूदगी से पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ा और आम जनता ने भी बिना किसी भय के रंगों का त्योहार मनाया।
पुलिस प्रशासन पूरे समय अलर्ट मोड पर रहा विशेष रूप से संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई, जिससे कहीं भी शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी गई।
होली के दौरान विभिन्न कोतवाली क्षेत्रों में की गई कार्रवाई
कोतवाली जसपुर:
हंगामा करने वाले 7 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया। इसके अलावा 2 वाहनों को सीज किया गया तथा पुलिस एक्ट की धारा 81 में 4 और धारा 83 में 1 व्यक्ति के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई।
कोतवाली कुण्डा:
यहां 10 लोगों को हंगामा करने के आरोप में पकड़ा गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 1 व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही 27 कोर्ट चालान, 1 वाहन सीज और पुलिस एक्ट के तहत 15 लोगों पर कार्रवाई की गई।
कोतवाली काशीपुर:
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 11 लोगों को पकड़ा गया और उनके 11 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।
कोतवाली आईटीआई:
क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने और हंगामा करने के आरोप में कुल 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
कोतवाली बाजपुर:
हंगामा करने वाले 5 लोगों को पकड़ा गया। वहीं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 5 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनके 5 वाहनों को सीज किया गया।
कोतवाली ट्रांजिट कैम्प:
यहां 19 लोगों को हंगामा करने के आरोप में पकड़ा गया। पुलिस द्वारा 2 नगद चालान किए गए और 17 वाहनों को सीज किया गया।
कोतवाली रुद्रपुर:
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 1 व्यक्ति को पकड़ा गया और उसका वाहन सीज किया गया।
कुल कार्रवाई का विवरण
होली पर्व के दौरान ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक कार्रवाई की गई। इस दौरान शांति भंग करने वाले कुल 49 हुड़दंगियों को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 18 चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 37 वाहनों को सीज किया गया। वहीं 27 कोर्ट चालान और 2 नगद चालान भी किए गए। पुलिस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत 20 व्यक्तियों के खिलाफ सख्त चालानी कार्रवाई अमल में लाई गई ऊधमसिंहनगर पुलिस की सक्रियता और SSP अजय गणपति के नेतृत्व में पूरे जनपद में होली का त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हुआ।।

