ऊधम सिंह नगर

अजय गणपति द्वारा विधि-विधान से हुआ होलिका दहन, सौहार्दपूर्ण होली मनाने की अपील

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर अजय गणपति ने पुलिस लाइन रुद्रपुर में होलिका दहन पर्व के अवसर पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया।

इस अवसर पर एसएसपी महोदय ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी भेदभाव भुलाकर प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ होली का त्योहार मनाने की अपील की।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध, एसपी सिटी रुद्रपुर, सीओ सिटी रुद्रपुर, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।
एसएसपी महोदय ने कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता और आपसी एकता का प्रतीक है, जिसे सभी को शांति और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए।।

error: Content is protected !!
Call Now Button