ऊधम सिंह नगर

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला युवक गिरफ्तार, ट्रांजिट कैंप पुलिस की कार्रवाई

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने एक नाबालिग को सकुशल बरामद करते हुए उसे बहला-फुसलाकर ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में की गई।

घटना का विवरण
थाना ट्रांजिट कैंप में वादी की तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 48/2026, धारा 140(3) बीएनएस के तहत 06 फरवरी 2026 को मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि 04 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 11 बजे वादी की नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर नाबालिग की तलाश तेज की गई। तलाश के दौरान 13 फरवरी 2026 को नाबालिग को फरार अभियुक्त द्वारा रास्ते में छोड़ दिया गया, जिसके बाद वह स्वयं अपने घर पहुंच गई। विवेचना के दौरान आरोपी की पहचान कौशल (21 वर्ष) के रूप में हुई।
गिरफ्तारी
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस टीम को 14 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर मोदी मैदान क्षेत्र से कौशल पुत्र पप्पू दीवाकर (निवासी ग्राम काशीराम कॉलोनी, पूरनपुर रोड, थाना सुनगढ़ी, जिला पीलीभीत, उ.प्र., हाल निवासी वार्ड नंबर-04, थाना ट्रांजिट कैंप, जनपद ऊधमसिंह नगर) को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को उसके विरुद्ध धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अवगत कराते हुए दोपहर करीब 12:25 बजे हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।
पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नेहा ध्यानी एवं कांस्टेबल विपेंद्र सिंह शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नाबालिगों से संबंधित मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाएंगे।।

error: Content is protected !!
Call Now Button