Monday, September 28, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा की छुट्टी, विवादों से रहा था नाता

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले के एसएसपी मणिकांत मिश्रा की आखिरकार छुट्टी हो गई है। उनके डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में विवादों का नाता रहा है। काशीपुर के किसान सुखवंत आत्महत्या कांड के बाद से उन्हें हटाने की मांग उठ रही थी। सुखवंत ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया था, जिसमें उन्होंने मणिकांत मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे।मणिकांत मिश्रा का कार्यकाल विवादों से भरा रहा है। उन्होंने एक शोसल मीडिया के पत्रकार के साथ सवाल पूछने पर हिटलरशाही जैसा व्यवहार किया था, जिसकी जमकर निंदा हुई थी। इसके बाद उन्होंने मीडिया से दूरियां बना ली और अपने कार्यकाल के दौरान चंद चापलूसों में घिरे रहे।

उनके कार्यकाल में अपराध और अपराधियों को खुली छुट मिली थी, जिससे चोरी, हत्या, रेप, मारपीट और गोलियों की तड़तड़ाहट हर दिन नजर आ रही थी। बाजपुर के पत्रकार गोल्डी निर्भीक और काशीपुर के पत्रकार हिमांशु ठाकुर के खिलाफ दर्ज मुकदमा और दमन भी मणिकांत मिश्रा के कार्यकाल में देखने को मिला है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button