उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : उधम सिंह नगर के एसएसपी का तबादला
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
उत्तराखंड शासन ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मणिकांत मिश्रा का तबादला कर दिया है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा 13 फरवरी 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया।
जारी आदेश के अनुसार, एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा को उनके वर्तमान पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक, अभियंत्रणा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।
मणिकांत मिश्रा के स्थान पर अजय गणपति को एसएसपी के रूप में जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजय गणपति इससे पहले एसपी चंपावत के पद पर कार्यरत थे। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरित अधिकारी शीघ्र कार्यभार ग्रहण करें और कार्यभार ग्रहण करने की सूचना पुलिस महानिदेशक के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराई जाए।
इस तबादले को प्रदेश में पुलिस प्रशासन के स्तर पर चल रहे व्यापक फेरबदल का हिस्सा माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं।।

