रूद्रपुर में सड़क सुरक्षा के लिए चैकिंग अभियान चैकिंग अभियान के दौरान की गई कार्यवाही
रूद्रपुर में सड़क सुरक्षा के लिए चैकिंग अभियान
चैकिंग अभियान के दौरान की गई कार्यवाही
– 169 वाहनो का चालान, 09 वाहनों का सीज
– 11 से 13 फरवरी तक 569 वाहनों के चालान, 31 वाहन सीज, 12 लाख 28 हजार का जुर्माना वसूला गया
– बाजपुर, काशीपुर, गदरपुर, जसपुर में 87 वाहनों के चालान, 18 वाहनों को सीज किया गया
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रूद्रपुर। सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा दिये गये सख्त निर्देशों के क्रम में जनपद के विभिन्न स्थानों पर उप जिलाधिकारियों, एआरटीओ व पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से वृहद चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
एआरटीओ रूद्रपुर नवीन सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को रूद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा क्षेत्रों में टीमे बनाकर ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, बिना नम्बर प्लेट के वाहनो का चालान की कार्यवाही की गयी। जिसमे शुक्रवार को 169 वाहनो का चालान किया गया, 09 वाहनों का सीज किया गया। उन्होने बताया कि 11 से 13 फरवरी तक कुल अभी तक 569 वाहनों के चालान व 31 वाहन सीज किये गये व 12 लाख 28 हजार का जुर्माना वसूला गया।
इसी तरह एआरटीओ काशीपुर संदीप वर्मा ने बताया कि 13 फरवरी शुक्रवार को बाजपुर, काशीपुर, गदरपुर, जसपुर क्षेत्रों में उप जिलाधिकारी, तहसीदार व पुलिस की 04 टीमे बनाकर ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड, बिना नम्बर प्लेट चैकिंग अभियान चलाकर 87 वाहनों के चालान किये गये व 18 वाहनों को सीज किया गया। उन्होने बताया कि इस तरह की कार्यवाही नियमित की जायेगी।
विभिन्न क्षेत्रों चलायेग गये चैकिंग अभियान में उप जिलाधिकारी गौरव पाण्डेय, डॉ0 अमृता शर्मा, तहसीलदार पंकज चन्दोला, दिनेश कुटोला, एआरटीओ संदीप वर्मा, नवीन सिंह व पुलिस आदि मौजूद थे।।

