टाटा मोटर्स पंतनगर में RKSK पीयर एजुकेटर्स का ‘एक्पोजर विजिट’ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। जनपद के राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ कार्यक्रम के अंतर्गत पीयर एजुकेटर के सर्वांगीण विकास और व्यावसायिक मार्गदर्शन हेतु एक विशेष ‘एक्पोजर विजिट’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत पीयर एजुकेटर्स ने टाटा मोटर्स लिमिटेड, पंतनगर के प्लांट का भ्रमण किया।
मुख्य बिंदु:
– पीयर एजुकेटर्स को औद्योगिक कार्यप्रणाली, अनुशासन और भविष्य की संभावनाओं से रूबरू कराना
– सीएमओ डॉ K K agarwal ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के दौरों से युवाओं के दृष्टिकोण में विस्तार होता है
– टाटा मोटर्स के विशेषज्ञों ने ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग, सुरक्षा मानकों और आधुनिक तकनीक की जानकारी दी
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के डॉ हरेंद्र मलिक एसीएमओ, डॉ डी पी सिंह एसीएमओ, डीपीएम हिमांशु, डीडीएम चांद मियां, RBSK मैनेजर पूरनमल, डीपीओ RKSK मो आमिर खां, समस्त काउंसलर एवं टाटा मोटर्स के प्रतिनिधि और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।।

