रूद्रपुर में 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर।उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में 14 मार्च, 2026 द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।
निम्नलिखित न्यायालयों में होगा आयोजन:
– रूद्रपुर स्थित जिला न्यायालय
– काशीपुर, खटीमा, बाजपुर, जसपुर, सितारगंज एवं किच्छा में वाह्य स्थित दीवानी न्यायालय
निम्नलिखित मामलों का निस्तारण किया जाएगा:
– भरण पोषण, धन वसूली, श्रम विवाद, विद्युत एवं जलकर बिलों के मामले
– धारा 138 एनआई एक्ट के मामले, अपराधिक शमनीय व सिविल मामले
– मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, श्रम विवाद, विद्युत व जल कर बिल संबंधित मामले
– वैवाहिक मामले तलाक को छोड़कर, भूमि अधिग्रहण, भुगतान व भत्तों से सम्बन्धित सर्विस के मामले
अधिक जानकारी के लिए:
– नालसा हैल्प लाइन नं0-15100
– सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर एडीआर केन्द्र रूद्रपुर के हैल्प डैस्क नं0-9411531449
– ई-मेल- dlsausnagar@gmail.com
– फोन नं0-05944-250682

