महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर कांवड़ियों का स्वागत, श्री गोलोक धाम सेवा समिति ने किया भव्य आयोजन
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
रुद्रपुर। 14 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व है। ऐसे में अब हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ियों का वापस लौटना शुरू हो गया है। बीते दिवस भी तमाम कांवरिया बम बम भोले की जयकारों के साथ रुद्रपुर लौटे जहां श्री गोलोक धाम सेवा समिति की ओर से कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया और विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
समाजसेवी रवि बाटला व भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने श्री गोलोक धाम सेवा समिति के बैनर तले हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर लौटे कांवड़ियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र बम बम बोले के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
श्री चुघ ने बताया कि पिछले 15 वर्षों से समिति की ओर से कांवडियों का स्वागत और अभिनंदन किया जाता है। उन्होंने कहा की 14 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व है ऐसे में पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया है। जगह-जगह कांवडियों का स्वागत किया जा रहा है और भोले भक्त पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ हरिद्वार से गंगाजल लेकर वापस लौट रहे हैं। शिवरात्रि के अवसर पर सभी मंदिरों में शिवालयों पर जलाभिषेक किया जाएगा। उन्होंने महाशिवरात्रि के पर्व पर सभी क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दी।
इस दौरान शुभम मंडल , शिव विश्वास, देवेंद्र, सूरज, तेजराम, निर्मल, अजय, श्याम चरण, अजय मिश्रा ,अमन कुमार, बिट्टू ,गोपाल मंडल, संतोष कुमार, नयन दास, नरेश दत्त, सूर्य प्रताप भंडारी, राजू श्रीधर, नेहा, सुमन, स्वाति, मीना, मुनमुन, आदित्य सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद थे।।

