ऊधम सिंह नगर

विकसित भारत के संकल्प को घर-घर पहुँचाएगा गारंटी फॉर रोजगार मिशनः बिष्ट – भाजपा जिला कार्यालय में गारंटी फॉर रोजगार मिशन पर कार्यशाला आयोजित

विकसित भारत के संकल्प को घर-घर पहुँचाएगा गारंटी फॉर रोजगार मिशनः बिष्ट
– भाजपा जिला कार्यालय में गारंटी फॉर रोजगार मिशन पर कार्यशाला आयोजित

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार मिशन (ग्रामीण)’ एक्ट को लेकर चलाए जा रहे देशव्यापी जनजागरण अभियान के अंतर्गत जनपद रुद्रपुर में एक वृहद जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी अभियान की रूपरेखा तैयार की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसरों का सृजन करना और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाना रहा। वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि यह मिशन केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलने का एक सशक्त माध्यम बनेगा।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने मिशन की बारीकियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब हमारे गाँव आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगे। बिष्ट ने जोर देकर कहा कि
वीबी-जी-राम-जी मिशन ग्रामीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओं को मंच देने और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही रोजगार से जोड़ने की एक अभूतपूर्व पहल है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान को केवल एक कार्यक्रम न समझें, बल्कि इसे एक मिशन के रूप में लेते हुए प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाएँ। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का उत्तरदायित्व है कि वह हर ग्रामीण परिवार तक पहुँचकर उन्हें सरकार की रोजगारपरक नीतियों से अवगत कराए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने सांगठनिक मजबूती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि रुद्रपुर जिला हमेशा से संगठन के कार्यों में अग्रणी रहा है और इस अभियान में भी हम नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। जिला सह-प्रभारी साकेत अग्रवाल और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने भी अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। वरिष्ठ नेताओं ने इस बात पर चिंता व्यक्त की कि कई बार जानकारी के अभाव में पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते, जिसे दूर करने के लिए यह जनजागरण अभियान मील का पत्थर साबित होगा। दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता और महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रश्मि रस्तोगी ने भी ग्रामीण महिलाओं और युवाओं की इस मिशन में भागीदारी सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्षों और बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर इस मिशन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री तरुण दत्ता तथा कार्यक्रम संयोजक अमित नारंग एवं अंजू भूड्डी महिला , जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह मान व शालिनी बोरा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल एवं अक्षय अरोरा, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोरा, कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सुरेन्द्र चौधरी, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, सोशल मीडिया संयोजक अक्षय गहलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेक सेक्ससेना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश बजाज, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विपिन गहलोत, मण्डल अध्यक्ष मुकेश पाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हारून मालिक, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश कोहली, मण्डल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, मण्डल अध्यक्ष मयंक तिवारी, ममता त्रिपाठी, ममता जीना सहित मण्डल महामंत्री, कार्यक्रम के संयोजक-प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरांत महाराष्ट्र में हुई बंपर जीत की सभी ने खुशी बनाई एवं एक दूसरे को बधाई दी!ऐसे ही भाजपा 2027 मे भी पुनः उत्तराखंड मे कमल खिलाएगी!

स्वरोजगार से ही संपन्न होगा ग्रामीण भारत: शैलेंद्र बिष्ट

कार्यशाला के समापन के उपरांत मुख्य वक्ता शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार मिशन (ग्रामीण) एक्ट के माध्यम से सरकार ग्रामीण पलायन को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जिला स्तर पर विशेष निगरानी इकाइयाँ बनाई गई हैं जो यह सुनिश्चित करेंगी कि रोजगार की गारंटी धरातल पर उतरे। बिष्ट ने कहा कि विपक्षी भ्रामक प्रचार कर रहे हैं, जबकि भाजपा सरकार सीधे लाभार्थियों के खातों और उनके कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह जनजागरण अभियान आने वाले समय में उत्तराखंड के ग्रामीण परिदृश्य में सकारात्मक क्रांति लेकर आएगा।।

error: Content is protected !!
Call Now Button