जल जीवन मिशन योजनाओं की सम्पूर्णता के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने दिए निर्देश
सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान
उधम सिंह नगर के मुख्य विकास अधिकारी श्री दिवेश शाशनी ने जल जीवन मिशन योजनाओं की निर्माण इकाइयों की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए उन्होंने कहा कि राज्य स्तर के निर्देशों के अनुरूप जनपद की समस्त योजनाओं की आर.पी.डब्ल्यू.एस.एस. आईडी लक्षित अवधि में तैयार कर ली जाए।
निर्देश
– पूर्ण योजनाओं की फाइनल कंप्लीशन रिपोर्ट तैयार कर ली जाए।
– पेयजल संबंधी शिकायतों के लिए जल संस्थान के टोल फ्री नंबर 1916 & 18001804100 का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए।
– पेयजल संबंधी शिकायतों की अधीक्षण अभियंता के स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा की जाए।
– जनपद में समस्त शहरी एवं ग्रामीण पेयजल योजनाओं में जल गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने हेतु नियमित निगरानी कर डिलीवरी प्वाइंटों पर जल गुणवत्ता की जांच की जाए।
– जिन योजनाओं के निर्माण कार्य बंद है या धीमी गति से चल रहे हैं उनके अनुबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
– प्रत्येक दशा में जल संयोजन की प्रगति सुनिश्चित की जाए।
– क्रियान्वयन सहयोगी संस्थाओं के अनुबंधों की समापन की कार्रवाई की जाए।।

