ऊधम सिंह नगर

86 वर्षीय टीकाराम भट्ट आज भी जीवंत रखे हुए हैं काष्ठ शिल्प की परंपरा

रिपोर्ट। दीक्षा गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

स्वाला निवासी 86 वर्षीय श्री टीकाराम भट्ट अपने अद्भुत काष्ठ शिल्प के माध्यम से वर्षों से लकड़ी में कश्तकारी कर इस पारंपरिक कला को जीवंत बनाए हुए हैं।

पोस्टमास्टर पद से सेवानिवृत्त श्री भट्ट लगभग 70 वर्षों से लकड़ी के कार्य में संलग्न हैं तथा अपनी कुशलता से विभिन्न देवी-देवताओं की सुंदर मूर्तियों का निर्माण करते आ रहे हैं।

आज श्री टीकाराम भट्ट द्वारा लकड़ी से निर्मित भगवान शिव की एक आकर्षक प्रतिमा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार को भेंट की गई, जिसकी जिलाधिकारी ने भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उनके समर्पण, कला-साधना एवं निरंतर सक्रियता को प्रेरणादायी बताया।

इस अवसर पर श्री टीकाराम भट्ट ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति उनसे लकड़ी की मूर्ति या अन्य काष्ठ शिल्प कार्य बनवाना चाहता है तो वह उनसे मोबाइल नंबर 9456394027 पर संपर्क कर सकता है।

श्री भट्ट जैसे अनुभवी शिल्पकार न केवल हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति के संवाहक हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं।।

error: Content is protected !!
Call Now Button