Friday, September 25, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर की मासिक पत्रिका ‘मेधा’ के मुखपृष्ठ अनावरण

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान

रुद्रपुर, 1 जनवरी 2026: सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर में आज एक विशेष समारोह में महाविद्यालय की मासिक पत्रिका ‘मेधा'(ई-मैगजीन)के मुखपृष्ठ का औपचारिक अनावरण प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह द्वारा किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य कक्ष में आयोजित किया गया, जिसमें पत्रिका के संपादक मण्डल के सदस्य, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह ने अनावरण के बाद अपने संबोधन में कहा कि यह पत्रिका हमारे महाविद्यालय के छात्रों की सृजनात्मकता और बौद्धिक ऊर्जा का प्रतीक है। इसमें साहित्य, समाजशास्त्र, पर्यावरण, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सम्बन्धित गतिविधियों, समसामयिक मुद्दों पर आधारित लेख आदि सम्मिलित किए जाएंगे। यह छात्रों को अपनी अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करेगी तथा सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देगी।पत्रिका का सम्पादन सम्पादक डॉ.राजेश कुमार सिंह द्वारा छात्र छात्राओं के संपादक मण्डल द्वारा किया जाएगा पत्रिका के सम्पादक डॉ.राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जनवरी 2026 का अंक प्रवेशांक के रूप में प्रकाशित किया जा रहा है।

इसमें विशेष रूप से वर्ष 2025 की गतिविधियों को केंद्र में रखकर सामग्री प्रकाशित की जाएगी । डॉ.राजेश कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन ने इस पत्रिका को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराने की योजना बनाई है, ताकि व्यापक पाठक वर्ग तक इसकी पहुँच को सम्भव बनाया जा सके।

इस अनावरण समारोह में पत्रिका की सहायक सम्पादक तनीषा चावला, साहित्य सम्पादक शुवांशु बिष्ट, कैलाश चौधरी, समाचार सम्पादक सालेहा खातून , अजय कुमार मिश्रा एवं गणेश भट्ट , कुमायूँ विश्वविद्यालय के पूर्व क्रीड़ाधिकारी डॉ.नागेंद्र शर्मा तथा महाविद्यालय के शिक्षक प्रो.भरत सिंह, डॉ.इंदुशेखर ममगई उपस्थित रह।।

error: Content is protected !!
Call Now Button