Monday, September 21, 2026
Latest:
ऊधम सिंह नगर

दीपावली पर्व पर रुद्रपुर बाजार में लौटी रौनक लोगों ने जमकर की खरीदारी, व्यापारियों के चेहरे खिले

सौरभ गंगवार 

रूद्रपुर । दीपों का पर्व दीपावली एवं भैया दूज के चलते रूद्रपुर बाजार में रौनक लौट आई है। लोग ने अपने घरों से निकल कर जमकर खरीदारी की जिससे व्यापारियों के भी चेहरे खिल उठे हैं। अन्य वर्षो के अपेक्षा इस वर्ष लोगों में दीपों का पर्व दीपावली एवं भैया दूज को लेकर उत्साह चरम पर हैं। जहां एक ओर मौसम सुहावना होने के साथ-साथ, किसानो की अच्छी फसल होना भी इसका मुख्य कारण माना जा रहा है। शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर रूद्रपुर नगर के बाजार में खासा भीड़ भाड़ रहा, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की सबसे ज्यादा भीड़ बर्तनों के दुकानों में देखी गई वही धनतेरस के बाद शनिवार को लोगो ने हर्षोल्लास के साथ छोटी दीपावली मनाई एवं बड़ी दीपावली वा भैया दूज के चलते भी लोगों ने जमकर खरीदारी की इस दौरान व्यापारियों ने कहा कि अन्य वर्षो के अपेक्षा इस वर्ष दीपावली के चलते बाजारों में अत्यधिक रौनक देखने को मिल रही है, जिस कारण नगर के व्यापारियों के भी चेहरे खिल उठे हैं।

भीड़ के चलते रही सुरक्षा चाक चौबंद

रूद्रपुर। दीपावली के मद्देनजर बाजार में अत्यधिक भीड़भाड़ होने के कारण, पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जगह-जगह पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई, वहीं अत्यधिक भीड़ भाड़ वाले स्थान पर सादे कपड़ों में भी महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई, ताकि अराजक तत्व बाजार में अराजकता न फैला पाए।

मोदी मैदान में सजी पटाखा बाजार

रूद्रपुर। इस वर्ष नगर के मोदी मैदान में सुसज्जित तरीके से पटाखा बाजार लगाया गया इस दौरान पटाखा दुकानदारों को प्रशासन द्वारा अपनी- अपनी दुकानों में अग्नि सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम के कड़े निर्देश दिए गए किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन दस्ता भी चौकस हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन द्वारा एक ही स्थान पर पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दी।।

error: Content is protected !!
Call Now Button