रास डंडिया’ को ब्लॉक बनाने की माँग हुई तेज, मुख्यमंत्री को भेजे गए 200 पोस्टकार्ड।
सुरज पाल/टुडे हिंदुस्तान
रामपुर।नवीन बिकास खंड की आबाज तेजजनपद रामपूर के रास डंडिया को नया ब्लॉक (विकास खंड) घोषित कराने के लिए क्षेत्रीय ग्रामीणों का संघर्ष अब और भी प्रखर हो गया है। इसी क्रम में आज ग्राम गदईया (निकट हरसूनगला) में दर्जनों ग्रामीणों ने एकत्रित होकर अपनी माँग के समर्थन में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लगभग 200 पोस्टकार्ड भेजकर अपनी आवाज बुलंद की।हर न्याय पंचायत में चल रहा अभियान क्षेत्रीय विकास की इस लड़ाई को निर्णायक मोड़ पर ले जाने के लिए अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार, यह कार्य केवल एक गाँव तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी न्याय पंचायतों में सक्रिय रूप से चल रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि रास डंडिया को ब्लॉक का दर्जा मिलने से क्षेत्र में विकास कार्यों की गति बढ़ेगी और आम जनता को सरकारी सुविधाओं के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। संघर्ष में जुड़ने की अपील आंदोलनकारियों ने अपील की है कि अधिक से अधिक ग्रामीण इस मुहिम का हिस्सा बनें। जो भी ग्रामीण इस संघर्ष में अपना सहयोग देना चाहते हैं या पोस्टकार्ड के माध्यम से अपनी बात मुख्यमंत्री तक पहुँचाना चाहते हैं, वे संगठन के अध्यक्ष जी से उनके मोबाइल नंबर 8475975233 पर संपर्क कर पोस्टकार्ड प्राप्त कर सकते हैं। लगातार चल रहे इस संघर्ष का परिणाम अवश्य निकलेगा। जब तक हमारी माँग पूरी नहीं होती, यह लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रहेगा। क्षेत्रीय ग्रामीण
क्षेत्र के लोगों में इस अभियान को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है और आने वाले दिनों मेंन पोस्टकार्ड भेजने की इस मुहिम में और तेजी आने की संभावना है।।

