Friday, October 18, 2024
Latest:
ऊधम सिंह नगर

रंग ला रहे डीएम उदय राज सिंह के प्रयास प्रशासनिक व्यवस्था हुई चुस्त दुरूस्त राष्ट्रीय पोषण माह की गतिविधियों में जिले को मिला पहला स्थान

सौरभ गंगवार 

रूद्रपुर। राष्ट्रीय योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में जिलाधिकारी उदय राज सिंह के प्रयास रंग ला रहे हैं। डीएम उदय राज सिंह की कार्यशैली से जिले का प्रशासनिक महकमा अब चौकन्ना नजर आ रहा है। प्रशासन का काम अब कागजों में ही नहीं बल्कि धरातल पर भी नजर आने लगा है।

जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने 1 जुलाई को जनपद के 26वें जिलाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला था जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने जब कार्यभार संभाला तब मानसून शुरू हो चुका था ऐसे में उनके सामने सबसे पहली चुनौती जिले को बाढ़ की आपदा से बचाना था क्यों कि हर साल जिले में बाढ़ से करोड़ों का नुकसान होता है। जिलाधिकारी ने पूरे जिले में आपदा प्रबंधन को मजबूत किया आपदा संभावित क्षेत्रों में खुद जाकर डीएम ने तैयारियों को परखा और अधीनस्थों को कड़े निर्देश भी दिये जिलाधिकारी के खुद अलर्ट रहने का नतीजा यह हुआ कि पूरा प्रशासनिक अमला मानसून के दौरान अलर्ट रहा और इस बार बाढ़ से पूर्व की अपेक्षा जिले में कम नुकसान देखने को मिला है।

जिलाधिकारी ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुधारने के लिए भी फोकस किया जिलाधिकारी जनता के लिए नरम तो वहीं सुस्त और लापरवाह अधिकारियों के लिए सख्ती दिखाई दिये सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में ढिलाई करने वाले और जन शिकायतों की अनदेखी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ जिलाधिकारी ने कार्यवाही के आदेश दिये थे डीएम ने साफ कहा था कि लंबित योजनाओं में ढिलाई करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी जिसके परिणाम स्वरूप अधिकारी जनसमस्याओं को लेकर संजीदा हुए हैं। जिलाधिकारी नजहां विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए तत्परता से काम कर रहे हैं वहीं सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार और योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए भी उनके दिशा निर्देश पर विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।

जिलाधिकारी की कार्यशैली का ही परिणाम है कि नजूल भूमि पर दशकों से मालिकाना हक की आश में बैठे हजारों लोगों को मालिकाना हक की सौगात मिलने जा रही है। अब तक इस मामले में हवाई बातें ज्यादा हुयी है लेकिन काम अब दिखाई दे रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर घर घर जाकर फ्रीहोल्ड की पत्रावलियां पूरी की जा रही है। इंदिरा बंगाली कालोनी में सैकड़ों लोगों की पत्रावलियां पूरी हो चुकी हैं। अब रम्पुरा में इसके लिए काम तेजी से चल रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर दिवाली से पहले दो हजार से अधिक लोगों को मालिकाना हक की सौगात मिलने जा रही है। सबसे अहम बात यह है कि मालिकाना हक के लिए किसी भी पात्र व्यक्ति को कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ रहे हैं। प्रशासन बस्ती में ही जाकर पूरी कार्रवाई निःशुल्क पूरी करा रहा है। जिलाधिकारी खुद इसकी मानीटरिंग कर रहे हैं।

जिलाधिकारी की कार्यशैली की बदौलत उधम सिंह नगर को राष्ट्रीय पोषण गतिविधियों में पूरे प्रदेश में पहला स्थान मिला है। 1 से 30 सितम्बर तक चले इस पोषण माह का लक्ष्य कुपोषण की दर को कम करना और जन आंदोलन करके पोषण के प्रति जागरूक करना था इस अभियान में जिले को सफलता मिलने पर डीएम ने अधिकारियों सम्मानित कर उनका हौंसला भी बढ़ाया।

जिलाधिकारी के प्रयासों के फलस्वरूप जल्द ही शहर में नैनीताल हाईवे का कायाकल्प होने जा रहा है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इंदिरा चौक से लेकर अटरिया मंदिर मोड़ तक करीब 60 करोड़ की लागत से सड़क का सौंदर्यीकरण किया जाना है। इसके लिए जल्द ही टेंडर निकाले जायेंगे निर्माण होने के बाद रूद्रपुर शहर एक अलग ही स्वरूप में नजर आयेगा।।

error: Content is protected !!
Call Now Button