ऊधम सिंह नगर

सीबीसीआईडी देहरादून की बड़ी कार्रवाई 2.50 करोड़ की लॉटरी का झांसा देकर 24 लाख ठगने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार

सीबीसीआईडी देहरादून की बड़ी कार्रवाई
2.50 करोड़ की लॉटरी का झांसा देकर 24 लाख ठगने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

देहरादून। सीबीसीआईडी, अपराध अनुसंधान विभाग, खंड देहरादून की टीम ने लॉटरी का लालच देकर 24 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को बिहार से गिरफ्तार किया है।

मामले के अनुसार, दिनांक 07-07-2021 को वादी श्री सोहन लाल रतूड़ी एवं उनके पुत्र को 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लॉटरी लगने का झांसा दिया गया। आरोपियों ने स्वयं को आरबीआई और इनकम टैक्स अधिकारी बताकर 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। इस संबंध में थाना हिण्डोलाखाल, जनपद टिहरी गढ़वाल में मु0अ0सं0 23/2021 धारा 419, 420, 120बी भा.द.वि. एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसकी विवेचना सीबीसीआईडी सेक्टर देहरादून द्वारा की जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर सैक्टर ऑफिसर श्री मनोज कुमार ठाकुर के पर्यवेक्षण में निरीक्षक भारत सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। दिनांक 11-02-2026 को टीम को बिहार और पश्चिम बंगाल में संदिग्धों की तलाश के लिए रवाना किया गया।

दिनांक 13-02-2026 को टीम ने पश्चिमी चम्पारण, बिहार से लाभार्थी खाताधारक एवं वांछित अभियुक्त अभय कुमार सिंह को थाना नौतन दुबे क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के बैंक खाते में 4,10,000 रुपये की धनराशि जमा हुई थी, जिसे अन्य खातों में ट्रांसफर कर यूपीआई एवं अन्य माध्यमों से निकाल लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है।

पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप कुमार राय के निर्देशन में 16-02-2026 को अभियुक्त को ट्रांजिट रिमांड पर उत्तराखंड लाया गया और ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, कीर्तिनगर (टिहरी गढ़वाल) के समक्ष पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार नई टिहरी भेज दिया गया है।
मामले में पूर्व में सीआईडी टीम द्वारा तीन अन्य अभियुक्त—गुंजन कुमार, नीतेश कुमार झा एवं धनंजय यादव—को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी:
निरीक्षक भारत सिंह
उप निरीक्षक चिरंजीत सिंह
कांस्टेबल योगेश कुमार
कांस्टेबल चालक मनोज कुमार
पुलिस द्वारा मामले की आगे की विवेचना जारी है।।

error: Content is protected !!
Call Now Button