Wednesday, October 15, 2025
Latest:
ऊधम सिंह नगर

रुद्रपुर के दो होनहारों को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट में मिली अहम जिम्मेदारियाँ रिजुल मदान बनीं जिला इंट्रैक्ट प्रतिनिधि लक्ष्य गोयल को मिली एडीआईआर की जिम्मेदारी

रुद्रपुर के दो होनहारों को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट में मिली अहम जिम्मेदारियाँ

रिजुल मदान बनीं जिला इंट्रैक्ट प्रतिनिधि

लक्ष्य गोयल को मिली एडीआईआर की जिम्मेदारी

सौरभ गंगवार/टुडे हिंदुस्तान 

रुद्रपुर। शहर के दो प्रतिभावान युवाओं ने रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3110 में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ प्राप्त की हैं। शहर की मेधावी छात्र रिजुल मदान को डिस्ट्रिक्ट इंट्रैक्ट रिप्रेजेंटेटिव (डीआईआर) नियुक्त किया गया है, वहीं लक्ष्य गोयल को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट इंट्रैक्ट रिप्रेजेंटेटिव (एडीआईआर) का दायित्व सौंपा गया है।

डिस्ट्रिक्ट इंट्रैक्ट रिप्रेजेंटेटिव (डीआईआर) चुनी गयी रिजुल मदान की रोटरी इंट्रैक्ट क्लब में सक्रिय भागीदारी वर्ष 2022 में 11वीं कक्षा के दौरान डिप्टी आईटी हेड के रूप में शुरू हुई। तत्पश्चात, उन्होंने चीफ डिस्ट्रिक्ट इंट्रैक्ट सेक्रेटरी के रूप में कार्य किया। वर्ष 2023 में साक्षरता अभियान की सह-समन्वयक के रूप में उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया, जबकि वर्ष 2024 में प्रोजेक्ट पहल में उनकी भूमिका उन्हें एक प्रेरणास्रोत के रूप में स्थापित करती है। वर्ल्ड इंट्रैक्ट वीक जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन में चेयर के रूप में उन्होंने सफल नेतृत्व किया। शैक्षणिक क्षेत्र में भी उन्होंने मानविकी संकाय से 12वीं की परीक्षा में 98-6% अंक प्राप्त कर उत्कृष्टता का परिचय दिया।

वहीं एडीआईआर नियुक्त हुए लक्ष्य गोयल ने वर्ष 2022 में स्कूल-स्तरीय कोषाध्यक्ष के रूप में रोटरी इंट्रैक्ट क्लब में अपनी यात्र शुरू की। उनकी दक्षता और कार्यशैली के चलते उन्हें वर्ष 2022-2023 में डिस्ट्रिक्ट इंट्रैक्ट सेक्रेटरी -पब्लिक रिलेशंस का दायित्व मिला। वर्ष 2024-2025 में प्रोजेक्ट कल्याणी के समन्वयक के रूप में उन्होंने पौधारोपण और नदी स्वच्छता अभियान के जरिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उल्लेऽनीय योगदान दिया। शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्होंने वाणिज्य संकाय से 12वीं की परीक्षा में 98-6% अंक अर्जित किए। इन दोनों युवाओं की नियुक्ति पर रोटरी परिवार सहित नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।।

error: Content is protected !!
Call Now Button